फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किसान को खींचकर गन्ने के खेत में ले जाने लगा तेंदुआ, लोग पहुंचे तो भागा

Mon, 30 Sep 2024 09:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जसपुर

सार

खेत से घर लौट रहे बाइक सवार किसान पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसपुर में खेत से घर लौट रहे बाइक सवार किसान पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पतरामपुर नई बस्ती निवासी सोहन सिंह (48) शुक्रवार की शाम बाइक से खेत से घर आ रहा था। रास्ते में गांव के निकट झाड़ियां से निकले तेंदुए ने हमला कर बाइक सवार किसान को गिरा दिया। इस बीच किसान को खींचकर गन्ने के खेत में ले जाने लगा। किसान के शोर मचाने पर ग्रामीण और खेतों पर काम कर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।
विज्ञापन


ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ किसान को छोड़कर गन्ने के खेत में चला गया। ग्रामीण एवं परिजनों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उपचार कर शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि कई दिन से तेंदुआ गांव के आसपास मंडरा रहा है। इसके कारण महिलाओं और बच्चों ने खेतों पर जाना छोड़ दिया है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें