विधायक राजकुमार ठुकराल ने विकलांग बुजुर्ग को गोद में उठाकर डीएम कार्यालय में पहुंचाया। इसके बाद डीएम ने विकलांग नेता को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर कर ली। वरिष्ठ भाजपा नेता खेड़ा निवासी रामबहाल प्रजापति काफी समय से पैरालाइसिस के शिकार हो गए हैं। उनका हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा था। जहां काफी धनराशि खर्च होने से आर्थिक तंगी के दौर में पहुंच गए। उन्होंने विधायक राजकुमार ठुकराल से सहायता की बात की। शुक्रवार को प्रजापति कलक्ट्रेट पहुंचे। जानकारी पर विधायक भी वहां पहुंच गए। उन्होंने विकलांग रामबहाल को गोद में उठा लिया और जिलाधिकारी कार्यालय में ले गए। जहां विधायक की संस्तुति पर डीएम ने दस हजार रुपए की सहायता राशि मंजूर कर ली।