बाजपुर। भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस की ओर से बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज किए जाने की निंदा की है। मंगलवार को प्रेस को जारी बयान में बाजवा ने कहा कि सरकार शांति पूर्ण आंदोलन को कुचलने के लिए तानाशाही रवैया अपना रही है जो देश और लोकतंत्र के हित में नहीं है। सरकार को अपना तानाशाही रवैया छोड़कर प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उनकी शंकाओं का समाधान करना चाहिए। संवाद