फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: देर रात डंपर ने बाइक सवार को कुचला, भीड़ ने की तोड़फोड़

Tue, 30 Dec 2025 01:32 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर

सार

रुद्रपुर के सितारगंज-काशीपुर हाईवे पर सोमवार की देर रात डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के सितारगंज-काशीपुर हाईवे पर सोमवार की देर रात डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत पर अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पुलिस से आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रमपुरा रुद्रपुर निवासी बबलू (22) के रूप में हुई है। बबलू गल्ला मंडी में काम करता था और रविवार को काम से घर लौट रहा था। नवोदय विद्यालय के पास तेज रफ्तार डंपर ने बबलू की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

बबलू हाईवे पर गिर गया और डंपर उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे के बाद युवक के दोस्तों ने तुरंत डंपर का पीछा किया और उसे गावा चौक पर रोक लिया।

इधर, मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डंपर चालक को हिरासत में ले लिया। युवक की मौत पर देर रात तक अस्पताल में लोगों की भीड़ जुटी रही।

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें