खटीमा। इग्नू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है। इनमें प्रमुख रूप से बीबीए, बीकॉम, बीए, एमए सहित अन्य डिग्री व डिप्लोमा कार्यक्रम शामिल हैं। इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. एफडी राही ने बताया कि जो विद्यार्थी किसी अन्य विवि या संस्थान से नियमित डिग्री कार्यक्रम में अध्ययनरत हैं वह ऑनलाइन एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत इग्नू से समानांतर रूप से दूसरी डिग्री भी जारी रख सकते हैं। संवाद