रुद्रपुर। स्वास्थ्य विभाग ने 575 घरों में लार्वा की जांच के लिए पड़ताल कराई। अब तक जिले में कहीं भी डेंगू का लार्वा नहीं मिला है। एसीएमओ डॉ. राजेश कुमार आर्य ने बताया कि अब तक 8740 घरों में लार्वा की मौजूदगी का पता लगाने के लिए जांच की जा चुकी है। 44160 बर्तन और इलेक्ट्रानिक्स उपकरण खंगाले जा चुके हैं। अब तक 37 सेंपल की लार्वा जांच कराई जा चुकी है। सारी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता लोगों को लार्वा पनपने के कारणों की जानकारी दे रही हैं।