फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सीएचसी की खाली भूमि पर नया भवन बनाने को भूमि का हुआ सर्वे

Sat, 02 Mar 2024 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। बीते वर्ष 1 मार्च को स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खाली पड़ी भूमि पर 20 बेड का नया भवन बनाए जाने की घोषणा की थी। घोषणा पर कार्यवाही होते देख क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजी गई टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर खाली पड़ी भूमि का सर्वे कर नाप-जोख की। टीम में शामिल अभियंता विपिन बहुगुणा ने बताया कि भूमि का सर्वेक्षण कर नपाई कराई गई है। पुराने भवन के बराबर में ही बीस बेड का नया भवन बनाया जाएगा। डीपीआर तैयार होने के बाद लगभग एक वर्ष में नया भवन बनकर तैयार हो जाएगा। यहां पर डॉ. टी. पूजा, डॉ. आशू सिंघल, डॉ. विधा भूषण, डॉ. दानिश, मनोज चौहान, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें