फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हरिपुरा में ही बनाया जाएगा आकाशवाणी केंद्र

Wed, 05 Apr 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
राज्य योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष विनय रुहेला। संवाद
विज्ञापन
जसपुर। यहां स्वीकृत आकाशवाणी केंद्र का निर्माण विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरा गांव में ही कराया जाएगा। अपर सचिव डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने डीएम को इसके निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

राज्य योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री एवं सूचना प्रसारण मंत्री को पत्र भेजे थे। इसमें नियमों का शिथिलीकरण कर क्षेत्र में आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र खुलवाने की मांग की थी। केंद्र सरकार ने उनकी मांग को स्वीकार कर जसपुर विस क्षेत्र में केंद्र स्वीकृत कर भवन निर्माण के लिए पंद्रह करोड़ रुपये की राशि प्रसार भारती को अवमुक्त की थी। इसलिए प्रसार भारती हरिपुरा गांव में आवंटित भूमि का समतलीकरण, घेराबंदी, मृदा परीक्षण, सर्वेक्षण करा चुकी है।


हाईकोर्ट तक पहुंच चुका मामला
जसपुर। नगर पंचायत महुआडाबरा चेयरमैन गायत्री सिंह ने रेडियो स्टेशन को आबादी के बजाय फीका नदी के पास बनाने की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका तक दायर की थी। इसे निस्तारित कर हाईकोर्ट ने 29 दिसंबर 2021 को प्रदेश के राजस्व सचिव को निर्णय लेने का अधिकार दिया था। इसलिए अपर सचिव डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने डीएम को पत्र भेजा। इसमें बताया कि 20 सितंबर 2021 को जारी शासनादेश के अनुपालन में 18 नवंबर 2021 को ग्राम हरिपुरा रकबा 0.190 हेक्टेयर बंजर भूमि को आकाशवाणी केंद्र की स्थापना के लिए प्रसार भारती को सशर्त सशुल्क हस्तांतरित की गई है। इसलिए शासन ने 20 सितंबर 2021 को जारी शासनादेश के मुताबिक प्रसार भारती और दूरदर्शन केंद्र को ग्राम हरिपुरा में हस्तांतरित भूमि की अनुमति को यथावत रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन



केंद्रीय मंत्रियों से कराएंगे शिलान्यास
जसपुर। राज्य योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने बताया कि आकाशवाणी केंद्र के शिलान्यास के लिए उन्होंने सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट से समय मांगा है। समय मिलने पर इन तीनों अतिथियों से संयुक्त रूप से शिलान्यास कराया जाएगा। संवाद

अधिकारियों ने की जनहित की अनदेखी : गायत्री
जसपुर। नगर पंचायत महुआडाबरा की अध्यक्ष गायत्री सिंह ने कहा कि विभागीय अधिकारियों ने जनहित की अनदेखी की है। वह इस निर्णय का अध्ययन कर रहीं हैं। अगर जरूरत पड़ी तो वह जनहित में न्यायालय की शरण में जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें