फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मजदूर के बेटे का अग्निवीर के लिए चयन, घर में खुशी का माहौल

Fri, 26 Dec 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। गांव खटोला नंबर दो निवासी एक मजदूर परिवार के बेटे शिवम मंडल का सेना में बतौर अग्निवीर चयन हुआ है। इससे साधारण और निर्धन परिवार में खुखुशी का माहौल है। बताया कि शिवम के पिता भागनाथ मंडल मजदूर और मां ऊषा मंडल गृहिणी हैं। तीन भाइयों में शिवम बड़ा है। नगर के राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की पढ़ाई के दौरान उसने एनसीसी की ट्रेनिंग ली। मां के प्रोत्साहन से उसने देश सेवा में जाने की तैयारी शुरू कर दी। सितंबर में उसने रानीखेत में ट्रायल दिया। 20 दिसंबर को उसे हैदराबाद के आर्टिलरी में छह माह की ट्रेनिंग ज्वाइन करने का लेटर मिला। वह 28 को हैदराबाद के लिए रवाना होगा। शिवम ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, प्रधानाचार्य शिवशंकर लाल को दिया है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें