फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कंपनी में काम करते समय अचेत हुआ श्रमिक, मौत

Fri, 24 Nov 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल की एक कंपनी में काम करते समय श्रमिक की हालत बिगड़ गई और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। आननफानन में साथी श्रमिक उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

जगतपुरा थाना ट्रांजिट कैंप और मूल रूप से गोरखपुर निवासी राणा प्रताप (34) अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ किराये पर रहता था। वह सिडकुल पंतनगर स्थित एक कंपनी में ठेका कर्मी था। बृहस्पतिवार की सुबह वह रोजाना की तरह कंपनी में ड्यूटी पर गया था। इस दौरान मशीन पर काम करते वह बेहोश हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक एक साल से कंपनी में नौकरी कर रहा था। सूचना पर सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें