फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सड़क पार कर रहे मजदूर को पिकअप ने मारी टक्कर

Tue, 20 May 2025 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नैनीताल रोड पर सड़क पार कर रहे मजदूर को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर को सीपीयू कर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सोमवार की दोपहर रोडवेज बस अड्डे के पास एक युवक सड़क पार कर रहा था। तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी और युवक डिवाइडर से टकराकर लहूलुहान हो गया। इसी बीच मौके पर भीड़ जमा हो गई और कुछ दूरी पर लोगों ने पिकअप रोककर चालक की पिटाई कर दी। घायल युवक ने अपना नाम कैलाश निवासी मुजफ्फरपुर बिहार बताया। कहा कि वह सोमवार को ही रोजगार की तलाश में रुद्रपुर पहुंचा था और हादसे का शिकार हो गया। सीपीयू कर्मियों ने पिकअप सहित चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें