फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: निर्माणाधीन भवन के दोमंजिले से गिरकर मजदूर की मौत

Mon, 26 Feb 2024 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ओमेक्स कालोनी में निर्माणाधीन भवन के दोमंजिले से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पंतनगर थाना पुलिस के मुताबिक रविवार को बरेली के थाना सदर कैंट के ग्राम चनेटी निवासी रोहतास कुमार (55) पुत्र भीमसेन ओमेक्स कालोनी में दोमंजिल निर्माणाधीन भवन में काम कर रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल रोहतास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वह यहां रविंद्र नगर में दो पुत्रों के साथ किराये पर रहता था। एक पुत्र अमन साथ में ही काम कर रहा था। वह नीचे पानी लेने गया था। परिवार के लोग बरेली से पहुंच गए हैं। मजदूर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें