फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: धोखाधड़ी के आरोप में फरार महिला के घर कुर्की नोटिस का चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी के आरोप में फरार चल रही एक महिला के घर आठ माह बाद पुलिस ने कुर्की नोटिस का चस्पा किया है। इस मामले में शामिल महिला के पति और एक साथी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

28 जून 2022 को तीनपानी डाम फुलसुंगा निवासी श्रीपाल ने न्यायालय को सौंपे शिकायती पत्र में बताया था कि गांव उधौली जिला बाराबंकी (यूपी) निवासी सर्वेश यादव, उसकी पत्नी शालू यादव और गांव भिखारीपुर अकबरपुर जिला आंबेडकर नगर (यूपी) निवासी श्याम मोहन ने मिलकर बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे 21,29,700 रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने केस दर्ज कर 26 अक्तूबर को सर्वेश और 10 जनवरी को श्याम मोहन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शालू अब तक फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन कुछ नहीं पता चला। इधर पुलिस ने न्यायालय से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी लिया लेकिन फिर भी वह हाथ नहीं लगी। रविवार को ट्रांजिट कैंप पुलिस ने बाराबंकी पहुंच कर आरोपी शालू के घर पर धारा 82 के तहत कुर्की का नोटिस चस्पा किया और उसके खिलाफ मुनादी की कार्रवाई की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें