फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडा कांड: गुरजीत के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर काशीपुर और बाजपुर में निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
गुरजीत हत्या कांड में गिरफ्तारी की मांग को कैंडिल मार्च निकालते लोग। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर/बाजपुर। जसपुर के ज्येष्ठ उपप्रमुख गुरताज भुल्लर की पत्नी की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने रविवार शाम जस्टिस फॉर गुरजीत बैनर के साथ कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने गुरजीत के हत्यारोपियों को फांसी की मांग करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

कैंडल मार्च कुंडा चौराहे पर पहुंचकर शोकसभा में बदल गया। वहां लोगों ने दिवंगत गुरजीत के चित्र के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर श्रृद्धांजलि दी। इस दौरान ब्लाक प्रमुख संदीप कौर, प्रधान संघ अध्यक्ष ब्रहमानंद लौहारी, जिपं सदस्य इमरान अली, रोहित चौधरी, अरशद चौधरी, प्रशांत कुमार, सतवंत सिंह, विकास चौधरी, अमनदीप सिंह, हरदेव सिंह, हरकेवल सिंह, गुरकीरत भुल्लर, अनिकेत आदि थे।
बाजपुर में रविवार शाम भगत सिंह चौक पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल कर गुरजीत कौर भुल्लर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सरकार से पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच कराने की मांग की। समाज सेवक संस्था के अध्यक्ष किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा यूपी पुलिस का ये जघन्य अपराध अक्षम्य है। इस मौके पर आप नेत्री सुनीता टम्टा बाजवा, सरोज यादव, संतोष, सतनाम कौर, मनजीत कौर, मनमीत कौर, खुशबू, माया, काजल, दर्शन गोयल, हरदयाल सिंह, जसविंदर सिंह जस्सी, उशांत, राजकिशोर, जगजीत सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें