फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: कुमाऊं की टैक्सियां भी कराएंगी चारधाम यात्रा, व्यावसायिक वाहनों को जारी होगा ग्रीन कार्ड

Fri, 17 Apr 2026 11:13 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

चारधाम यात्रा पर जाने वाले कुमाऊं क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए इस बार बड़ी राहत है। 19 अप्रैल से शुरू हो रही यात्रा के लिए अब हल्द्वानी समेत कुमाऊं के टैक्सी चालक भी सीधे सेवा दे सकेंगे।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा अब कुमाऊं के टैक्सी चालक भी कराएंगे। चार धाम के लिए अब तक यात्रा हरिद्वार या ऋषिकेश से शुरू होती थी और अधिकतर यात्री वहीं से वाहन भी किराये पर लेते थे। इस बार आरटीओ संभाग से ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। अब तक 11 वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी हुए हैं। इन वाहनों से श्रद्धालु अपने शहर से ही यात्रा शुरू कर सकते हैं।

19 अप्रैल से शुरू होने वाली यात्रा नवंबर तक जारी रहेगी। गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट 19 अप्रैल और केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट 22 से 23 अप्रैल को खुलेंगे। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन भी छह मार्च से शुरू हो चुके हैं। कुमाऊं से चार धाम जाने वाले श्रद्धालुुओं को पहले ऋषिकेश तक की यात्रा करनी पड़ती थी। वहां से दूसरी टैक्सी लेकर ही वह जा सकते थे। इस बार कुमाऊं संभाग के आरटीओ हल्द्वानी को ग्रीन कार्ड जारी करने के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्देश मिला।

कॅमर्शिलय कार, टैंपो-ट्रैवलर व बस को ग्रीन कार्ड जारी किए जा रहे हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन होंगे। आवेदन के बाद वाहन का फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, आरसी, हिल इंडोर्समेंट का डीएल चालक के पास होना जरूरी है। छोटे वाहनों को 450 तो बड़े वाहनों को 650 रुपये अदा करना होगा - डाॅ. गुरदेव सिंह, आरटीओ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें