बैठक में नै प्रस्ताव पारित
संवाद न्यूज एजेंसी
बाजपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रबंध समिति की बैठक में मई में नई कार्यकारिणी का चुनाव कराने सहित नौ प्रस्ताव पारित किए गए।
रविवार को क्षत्रिय महासभा धर्मशाला में आयोजित महासभा की प्रबंध समिति बैठक की अध्यक्षता कर रहे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयराज सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले बैठक में अप्रैल 22 से जनवरी 23 तक के आय व्यय, संस्था की सितारगंज, यूपी के ठाकुरद्वारा तहसील इकाई का गठन होने पर बधाई संदेश भेजने, संस्था की पत्रिका के पंचम संस्करण प्रकाशित कराने, धर्मशाला की मरम्मत, रंगाई, पुताई, सामान्य सदस्यों का नवीनीकरण करने, समिति की नई कार्यकारिणी का चुनाव कराने, दो से तीन साल का सदस्यता शुल्क जमा नहीं करने वाले सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने, चुनाव नामांकन शुल्क में वृद्धि करने सहित नौ प्रस्ताव पारित किए गए। अंत में भाजपा बाजपुर मंडल अध्यक्ष बने बिट्टू चौहान, जिला मंत्री विकास और मंडल महामंत्री आशीष ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष अमित चौहान, महामंत्री वीरेंद्र बिष्ट का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। वहां सूर्य प्रकाश सिंह, दलजीत सिंह, देवेंद्र रावत, एसएन सिंह, डीवी सिंह, केपी सिंह, महीपाल सिंह, बाबू सिंह, लाल सिंह, लोकेंद्र सिंह, इंद्रराज सिंह, प्रताप सेंगर आदि थे। संवाद
....................................................
19केएसपी12पी.... बाजपुर में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते महासभा के पदाधिकारी।