फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादी महिला के साथ अमर्यादित आचरण पर कोतवाल सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर/जसपुर। छेड़छाड़ और धोखाधड़ी की पीड़ित महिला के साथ अमर्यादित आचरण करने के आरोप में एसएसपी ने डीजीपी के निर्देश पर जसपुर कोतवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

काशीपुर निवासी एक महिला देहरादून जाकर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मिली। महिला ने डीजीपी को एक वीडियो सौंपी। वीडियो में जसपुर कोतवाल अशोक कुमार अंडरवियर और बनियान में दिख रहे हैं। उनके सामने मेज पर ड्रिंक की बोतलें हैं। कोतवाल अपने किचन से फल और नमकीन आदि लाकर महिला को सर्व कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि कुंडेश्वरी क्षेत्र के एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया और शादी करने का झांसा देकर उससे लाखों रुपये ठग लिए। पीड़िता ने घटनास्थल जसपुर कोतवाली क्षेत्र का होना बताया। पीड़िता इसी संबंध में केस दर्ज कराने 12 सितंबर को जसपुर कोतवाली पहुंची थी। कोतवाल ने तहरीर के आधार पर दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
इसके बाद 16 सितंबर को पीड़िता मामले में की गई कार्रवाई के बारे में पता लगाने के लिए पुन: कोतवाली पहुंची तो कोतवाल उसे अपने कमरे पर ले गया। वीडियो को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने एसएसपी ऊधमसिंह नगर मंजूनाथ टीसी को जसपुर कोतवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। एसएसपी मंजूनाथ ने जसपुर कोतवाल अशोक कुमार को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या कोतवाल का आचरण सेवा नियमावली के विपरीत होना पाया गया है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान शिष्ट और अनुशासन में रहें। भविष्य में इस तरह की शिकायतें मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आचरण को लेकर कोतवाल पर पहले भी गिर चुकी है गाज
काशीपुर। इससे पहले भी जसपुर कोतवाली में तैनात एक अन्य कोतवाल भी अमर्यादित आचरण करने के आरोप में निलंबित हो चुके हैं। 14 मार्च को तत्कालीन कोतवाल जेएस देउपा के मोबाइल पर सूचना मिली कि मोहल्ला चांद मस्जिद निवासी एक महिला स्मैक बेच रही है। सूचना पर कोतवाल सादी वर्दी में एक व्यक्ति की बाइक पर बैठकर चले गए। कोतवाल देउपा जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी महिला ने उन्हें मोहल्ले की दूसरी महिलाओं के साथ घेर लिया और बाइक की चाबी निकाल ली। उसका आरोप था कि कोतवाल मोहल्ले की एक अन्य महिला के संपर्क में हैं। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर तत्कालीन एसएसपी ने कोतवाल जेएस देउपा को निलंबित कर दिया था। संवाद
महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया था। वह केस में दुष्कर्म की धारा बढ़ाने के लिए दबाव बना रही थी। इंकार करने पर महिला ने उन पर मिथ्या आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

-अशोक कुमार, निलंबित कोतवाल, जसपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें