शक्तिफार्म। टैगोर नगर में बृहस्पतिवार को टैगोर ट्रॉफी फुटबाल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इस कांटे के मुकाबले में कोलकाता ने लखनऊ को 1-0 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। एकमात्र गोल करने वाले विजय को प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई। इससे पहले मैच का शुभारंभ टैगोरनगर ग्राम प्रधान नेहा सरकार, बीडीसी हरेंद्र मंडल और ग्राम पंचायत सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। आज रुद्रपुर पुलिस लाइन और टनकपुर के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मैच में अमित वैद्य रेफरी, राहुल और सागर सहायक रेफरी, जयंत मंडल, सव्यसाची हालदार, सुनील सरकार व रवि मजूमदार कमेंट्रेटर, सुजीत विश्वास व दीपेन सेन स्कोरर, उत्तम मल्लिक और नारायण विश्वास गोल जज रहे। वहां आनंद सरकार, प्रशांत मजूमदार, समीर मल्लिक, प्रफुल्ल दास थे। संवाद