फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पंतनगर किसान मेला आज से, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

Fri, 13 Oct 2023 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 114वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आज से आगाज होने जा रहा है। शुक्रवार दोपहर दो बजे राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह मेले का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रसार शिक्षा निदेशालय में निदेशक प्रसार शिक्षा डाॅ. जेपी जायसवाल ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य कृषि विविधीकरण के साथ वैज्ञानिकों द्वारा विकसित तकनीकी जानकारी को और अधिक बढ़ाया जाना है, जिससे किसान तकनीकों को खेती में अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। किसान मेले में छोटे-बड़े लगभग 450 स्टाल लगाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस मेले में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों व पड़ोसी देशों से लगभग 20-25 हजार किसानों के आने की संभावना है।

स्टाॅल नहीं मिले तो प्रसार निदेशालय का किया घेराव
पंतनगर। मेले में स्टाॅल के लिए रुपये जमा कर चुके व्यापारियों ने एकत्र होकर प्रसार निदेशालय का घेराव कर दिया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाकर शांत किया और एक स्टाॅल की जगह में दो-दो दुकानें लगवाने की व्यवस्था की। इसके बाद भी कई व्यापारी स्थान नहीं मिलने से मायूस हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें