रुद्रपुर। 46वीं वाहिनी पीएसी में हरियाली तीज का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रमाें की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में किरन नेगी को तीज क्वीन चुना गया। ज्वाइंट कमिश्नर राज्य कर विभाग हेमा बिष्ट, लक्ष्मी भट्ट, द्वितीय अपर जिला जज मीना देउपा, सहायक सेना नायक प्रतिमा भट्ट, विनीता भट्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुलिस परिवार के बच्चों ने सरस्वती वंदना और महिलाओं ने लोकनृत्य सहित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं और युवतियों ने लोकगीतों की धुन पर नृत्य किया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल ने तीज क्वीन के खिताब की घोषणा की। इसमें किरन नेगी को तीज क्वीन चुना गया वहीं प्रथम रनरअप पूनम गोस्वामी, द्वितीय रनरअप चंद्रा को चुना गया। वहां पर कविता बडोला, पुष्पा बजेली, सुप्रिया माहरा आदि रहीं।