शक्तिफार्म में विजेता खिलाड़ी को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते अतिथि। संवाद
- फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। राजकीय इंटर कॉलेज खेल मैदान में आयोजित सितारगंज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में किंग्स इलेवन शक्तिफार्म और कल्याणपुर ने अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। चार विकेट चटकाने वाले किंग्स इलेवन के अनिल और तीन विकेट लेने वाले कल्याणपुर के दीपक कार्की को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
शनिवार को खेले गए पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए गऊघाट ने निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 85 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग्स इलेवन ने छह ओवर में ही एक विकेट गंवाकर जीत दर्ज कर ली। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कल्याणपुर ने निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 94 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए सितारगंज लीजेंड की पूरी टीम 67 रनों पर ढेर हो गई। मैच में विक्रम सिंह, वंकिम, राजा हालदार अंपायर, जयंत मंडल, राजकुमार डालमिया कॉमेंटेटर रहे। इससे पूर्व भाजपा नेता दयानंद तिवारी और जसपाल सिंह ने मैच का शुभारंभ किया। इस मौके पर विश्वजीत हालदार, संजय अग्रवाल, सुमित मंडल, मनोज खान, रविंद अग्रवाल, विक्रम भंडारी, रमन जायसवाल, मिथुन मंडल, अरविंद साहनी, निरंजन हीरा, सोनू मंडल, शुभंकर राय आदि मौजूद थे।