बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को एंटी ड्रग्स सेल के तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान और ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अंतर्गत निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्या डॉ. मनुहार आर्य और संचालन जाहिद मुस्तफा ने किया। निबंध प्रतियोगिता में गुलफिजा प्रथम, लता द्वितीय, प्रीति यादव तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला में खुशरवि प्रथम, सपना द्वितीय, निर्मला और लता तृतीय स्थान पर रहीं। वहां डॉ. वंदना, डॉ. नीलम मनोला, डॉ. जय सिंह, डॉ. संजय सिंह बिष्ट, डॉ. दर्शन सिंह कंबोज, डॉ. सूरजपाल सिंह, डॉ. ललित सिंह, डॉ. अरुण सिंह मौजूद रहे। संवाद