शक्तिफार्म। महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की जयंती पर अरविंद नगर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने खुदीराम सहित समकालीन अन्य युवा क्रांतिकारियों को भी नमन किया। मैत्री बांग्ला संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम का बंगाली कल्याण समिति प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी, बंगाली कर्मचारी उन्नयन समिति अध्यक्ष रवि सरकार और नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान रुद्रपुर, दिनेशपुर सहित अन्य स्थानों से आए कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। वहां आयोजन समिति अध्यक्ष करण राय, प्रताप दत्ता, किशन सरकार, प्रियजीत राय, रितुराज, शंभु साना, सुमित बख्शी, अनुप राय, अमित पाठक, सूरज वैद्य, तापस गाईन आदि थे।