फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लगातार हुई बारिश से फिर सहमे खटीमावासी

Thu, 01 Aug 2024 03:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। खटीमा में बुधवार सुबह से ही बारिश हो गई। लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह जलभराव होने लगा। खकरा और ऐंठा नाले के बरसाती पानी से लबालब होने के साथ ही खटीमा मुख्य चौक के पास पीलीभीत रोड पर जलभराव की समस्या रही। यह देख एक बार फिर लोग बीते दिन आई बाढ़ को याद कर सहम गए। हालांकि शाम में बारिश बंद होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश के कारण खटीमा उप जिला अस्पताल में जलभराव की समस्या से मरीजों और तीमारदारों को काफी दिक्कतें हुई। सुबह तड़के से शुरू हुई बारिश दोपहर बाद तक जारी रही। खटीमा में नालियों की सफाई न हाेने के कारण कुछ स्थानों पर पानी सड़कों पर आ गया। बारिश नहीं थमने की स्थिति में कई लोग जलभराव से होने वाली दिक्कतों को लेकर चिंतित नजर आए। हालांकि शाम के समय बारिश के थमने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि खटीमा क्षेत्र में 76 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। खटीमा क्षेत्र का अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें