फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatima News: संदिग्ध पेय पदार्थ के सेवन से दो लाेगों की मौत, एक गंभीर, मौके से शराब की बोतलें मिलीं

Fri, 06 Feb 2026 03:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा

सार

गाड़ी में एक बोतल में संदिग्ध रासायनिक तरल पदार्थ था। जिसे उन्होंने पानी समझकर शराब में मिलाकर पी लिया था।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा में देर रात संदिग्ध पेय पदार्थ पीने दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें और संदिग्ध तरल पदार्थ भी बरामद किया है। फोरेंसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देर रात खटीमा कोतवाल विजेंद्र शाह को कंजाबाग रोड पर शराब सेवन के बाद एक व्यक्ति की मृत्यु और दो अन्य लोगों गंभीर होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंजाबाग निवासी डिल्लू राणा (52 ) खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सत्रहमील निवासी प्रवेश राणा और मलकीत सिंह राणा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर बरेली रेफर किया गया।

Uttarakhand: नेपाल बॉर्डर के पास बड़ा हादसा, बरातियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 13 लोगों की मौत, 34 घायल
विज्ञापन


जहां उपचार के दौरान मलकीत की भी मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आया है कि गाड़ी में एक बोतल में संदिग्ध रासायनिक तरल पदार्थ था। जिसे उन्होंने पानी समझकर शराब में मिलाकर पी लिया था। मामले की जांच की जा रही है। खटीमा उप जिला अस्पताल के डॉ. वीपी. सिंह ने बताया कि तीव्र मिथाइल अल्कोहल केमिकल जैसी गंध आ रही थी, जिससे यह आशंका है कि उन्होंने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें