खटीमा। नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में शुक्रवार को दो नए कूड़ा वाहनों को पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका परिषद निरंतर कार्य कर रही है। नए कूड़ा वाहनों के संचालन से घर-घर से कूड़ा संग्रहण व्यवस्था और अधिक व्यवस्थित होगी जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। वहां पर रामपाल, खुशबुद्दीन, दीपेश जोशी, शबनम, संतोष, रवि, विजय, गौरव, हीरालाल यादव, सूरज कुमार, विजय राणा आदि थे। संवाद