फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: रास्ते में हांफी उत्तराखंड परिवहन निगम की खटारा बस...चलाने को यात्रियों ने 10 मिनट तक लगाया धक्का

Sun, 02 Apr 2023 05:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर

सार

टनकपुर से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस (यूके07पीए-3970) किच्छा के पास बरा में एक ढाबे पर रुकी हुई थी। करीब 15 मिनट बाद जब चालक ने बस को स्टार्ट किया तो वह चली नहीं।
विज्ञापन
किच्छा के पास बरा में बस को धक्का लगाते यात्री। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड परिवहन निगम की खटारा बसें रास्ते में यात्रियों को दगा दे रही हैं। कभी बस के खराब होने के कारण यात्रियों को दूसरी बस में बैठाया जा रहा है तो कभी यात्री ही बसों को धक्का देकर चालू करवा रहे हैं।

विज्ञापन


शनिवार सुबह टनकपुर से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस (यूके07पीए-3970) किच्छा के पास बरा में एक ढाबे पर रुकी हुई थी। करीब 15 मिनट बाद जब चालक ने बस को स्टार्ट किया तो वह चली नहीं। काफी प्रयासों के बाद भी जब बस स्टार्ट नहीं हुई तो यात्रियों ने धक्का लगाया। करीब 10 मिनट तक धक्का देने के बाद बस स्टार्ट हुई। इस दौरान करीब आधा घंटे यात्रियों को ढाबे के पास रहना पड़ा। अपने गंतव्य स्थान में पहुंचने में यात्रियों को दिक्कते हुईं। रुद्रपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक महेंद्र कुमार ने बताया कि बस हरिद्वार डिपो की थी। रुद्रपुर डिपो की सभी बसों की कार्यशाला में नियमित मरम्मत की जा रही है। खटारा हो चुकी पांच बसों को नीलामी के लिए भेज दिया गया है।

सर्वर फेल होने से बसों का संचालन दो घंटे ठप
रुद्रपुर रोडवेज डिपो में शनिवार सुबह सर्वर फेल होने से बसों का संचालन करीब दो घंटे ठप रहा। इस दौरान यात्रियों को काफी असुविधा हुई। खासकर दिल्ली, देहरादून आदि लंबे रूटों के यात्रियों को दिक्कतें हुई। रुद्रपुर डिपो की बसों का संचालन रुकने के बाद अधिकांश यात्री यूपी रोडवेज की बसों से सफर कर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे।
विज्ञापन


सहायक महाप्रबंधक महेंद्र कुमार ने बताया कि सर्वर फेल होने से रोडवेज बसों की ई-टिकटिंग मशीनों का डाटा अपलोड नहीं हो सका था। जिस कारण रोडवेज बसों का संचालन रोकना पड़ा था। उन्होंने बताया कि सुबह करीब नौ बजे सर्वर खराब हुआ था। 11 बजे सर्वर के चलने पर बसों का संचालन शुरू हो सका। उन्होंने कहा कि इससे पहले ही अधिकांश बसों को रूटों पर भेजा जा चुका था। यूपी रोडवेज बसों का संचालन होने के कारण यात्रियों को अधिक दिक्कतें नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें