फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों में निगरानी रखें : डीएम

Tue, 01 Jul 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कम लिंगानुपात वाले विकासखंडों में अल्ट्रासाउंड केंद्रोें की निगरानी बढ़ाने के साथ ही निरीक्षण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को पीसीपी एनडीटी अधिनियम 1994 के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने पीसीपीएनडीटी पंजीकरण और नवीनीकरण मानक के अनुसार पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश सीएमओ डॉॅ. केके अग्रवाल को दिए। गर्भ में भ्रूण की जांच के धंधे का पता लगाने के लिए बनाई गई मुखबिर योजना का प्रचार-प्रसार करने के शहरी क्षेत्र, अस्पताल, पुलिस कार्यालय, एसडीएम कार्यालय परिसर में फ्लेक्सी लगाने के निर्देश दिए। कहा बिना पंजीकरण के चल रहे केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिन आशा कार्यकर्ताओं के क्षेत्र में संस्थागत प्रसव कम हों, उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। बैठक में एसीएमओ हरेंद्र मलिक, डॉ. एसपी सिंह, डीजीसी बरीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें