फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कायाकल्प की टीम ने मरीजों से लिया फीडबैक

Tue, 09 Jan 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा उप जिला अस्पताल का निरीक्षण करती टीम। -संवाद
विज्ञापन
खटीमा। कायाकल्प टीम ने मंगलवार को उप जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने भर्ती मरीजों और तीमारदारों व ओपीडी के लिए लाइन में लगे मरीजों से अस्पताल में मिल स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

गरिमा चमोली और सुधांशु उनियाल की दो सदस्यीय कायाकल्प टीम ने ओपीडी, जनरल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, स्टाफ रूम, कैंटीन, एक्सरे रूम, अल्ट्रासाउंड, औषधि कक्ष और स्टोर रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने व्यवस्थाएं देखीं और स्वास्थ्य कर्मचारियों से जानकारी ली।
टीम ने कैंटीन में भी स्वच्छता, खाद्य पदार्थ आदि की गुणवत्ता देखी। इसके अलावा अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, पेयजल और वाहन पार्किंग का निरीक्षण किया। दो सदस्यीय टीम ने इमरजेंसी व जनरल वार्डों में भर्ती मरीजों के साथ तीमारदारों से बात कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर सीएमएस डॉ. सुषमा नेगी, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. ममता सिंह, नवल किशोर गोस्वामी, निर्मला, पवन कुमार, निर्मला आदि थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें