फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे कविता, बबिता और अंकित

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। द्वितीय हॉकी इंडिया जूनियर महिला-पुरुष नॉर्थ जोन चैंपियनशिप 2024 में स्पोर्ट्स स्टेडियम के तीन खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। एक से आठ जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तीनों खिलाड़ी 30 जून को झांसी के लिए रवाना होंगे। इसके लिए पिछले महीने चयन प्रक्रिया हल्द्वानी के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में रखी गई थी। उत्तराखंड की टीम में काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम से जूनियर महिला वर्ग में कविता यादव और बबीता यादव का चयन हुआ है। वहीं अंकित सैनी का चयन जूनियर पुरुष टीम में हुआ है। हॉकी प्रशिक्षक मोहित सिंह ने बताया कि तीनों खिलाड़ी 30 जून को झांसी के लिए रवाना होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जेपी यादव, हॉकी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष योगेश जोशी, साई काशीपुर सेंटर प्रबंधक ज्योति साह, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अब्दुल जब्बार व रईस अहमद ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें