फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्राॅली से उछलकर गिरा कांवड़िया, सिर के बल गिरने से मौके पर ही मौत

Tue, 01 Aug 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
मृतक अजयपाल का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : source
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर। गदरपुर में डाक कावड़ लेने गया युवक ट्रैक्टर ट्रॉली से उछलकर सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सिकरी थाना बहेड़ी जिला बरेली निवासी अजय पाल (28) सावन में जलाभिषेक के लिए डाक कांवड़ लेने जत्थे के साथ बहेड़ी से 28 जुलाई को हरिद्वार गया था। हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर जत्था बहेड़ी लौट रहा था। अजय भी जत्थे के अन्य साथियों के साथ ट्राली में बैठा था। पुलिस के मुताबिक, गदरपुर के मोतियापुर में झटका लगने पर अजय सिर के बल हाईवे पर जा गिरा। सूचना पर आपातकाल सेवा 108 के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची। वह अजय को अस्पताल ले जाने लगे लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। अविवाहित अजय चार भाईयों में वह दूसरे नंबर का था। उसके पिता नत्थूलाल किसानी करते हैं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुुपुर्द कर दिया। गदरपुर थाना एसओ राजेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें