काशीपुर। काशीपुर डिपो को नए टायर मिल गए हैं। सभी रूटों की बसों में नए टायर लगाए जा रहे है ताकि हादसों से बचा जा सके। डिपो के सीनियर फोरमैन मोहम्मद यामीन ने बताया कि डिपो के पास पर्याप्त मात्रा में नए टायर आ गए हैं जिन बसों में रबड़ चढ़े टायर लगे है उन्हें बदलकर नए टायर लगाए जा रहे हैं। संवाद