-जय श्रीराम के जयकारों की रही गूंज
बाजपुर। विहिप, बजरंग दल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्री अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर के निमित्त श्री कार सेवक जन आभार यात्रा निकाली गई। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों की गूंज रही।
मंगलवार शाम शिशु मंदिर से जन आभार यात्रा का शुभारंभ आरएसएस के जिला संघ चालक हरीश सक्सेना, विभाग संगठन मंत्री उमाकांत, गो रक्षा प्रांत प्रमुख यशपाल राजहंस ने किया। जन आभार यात्रा रेलवे क्रॉसिंग, मुख्य मार्ग, शहीद भगत चौक होते हुए श्री रामभवन धर्मशाला जाकर संपन्न हुई। यात्रा में श्री राम मंदिर सहित अन्य झांकी प्रदर्शित की गई। वक्ताओं ने कहा कि श्रीराम मंदिर प्यार, बलिदान और समर्पण का प्रतीक है।
वहां मंहत विकासानंद, यशपाल राजहंस, पंकज शर्मा, अनिता शर्मा, कंचन राजहंस, कुसुम सैनी, उमा जोशी, पूजा, वरुण, गीता चंद्रा आदि मौजूद रहे। संवाद