खटीमा। कांगव दिवस के आयोजन को लेकर शुक्रवार को बनबसा, टनकपुर और खटीमा क्षेत्र के आठ कुमाऊं रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों ने बैठक की। उन्होंने कहा कि युद्ध सम्मान कांगव दिवस का इस बार भव्य आयोजन होगा। सात फरवरी को होने वाले 80वें कांगव दिवस के आयोजन में ऊधम सिंह नगर और चंपावत जिले के अलावा अन्य जगहों से पूर्व सैनिक भी शामिल होंगे। वहां पर जीत सिंह, बुद्धि बल्लभ, होशियार सिंह, जोहार सिंह, भूपेंद्र खोलिया, दौलत सिंह, दीपक चंद, विक्रम चंद आदि थे। संवाद
ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल