काशीपुर। मोहल्ला ओझान स्थित चारो धाम शिव मंदिर में नौ दिवसीय संगीतमय राम कथा का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। बुधवार को शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए वापस मंदिर पहुंची। कथा संयोजक महानगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने बताया कि मंदिर परिसर में 30 सितंबर से आठ अक्तूबर तक काशीपुर के कथा व्यास पं. अंकित शर्मा कथा का वाचन करेंगे। उन्होंने राम कथा प्रेमियों से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। वहां उपाध्यक्ष कौशलेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल, उपाध्यक्ष महेंद्र लोहिया, मनोज शर्मा, संध्या अग्रवाल आदि थे। संवाद