सितारगंज में कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।-संवाद
- फोटो : सितारगंज में कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।-संवाद
सितारगंज। सनातन धर्म मंदिर में शुरू होने वाले सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा से पहले रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में पारंपरिक परिधानों में 108 महिलाओं समेत कई पुरुष शामिल हुए।
सनातन धर्म मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस कथा स्थल पर पहुंची, जहां महिलाओं ने जल से कलश को व्यास पीठ पर विराजमान किया। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष रोशन लाल अग्रवाल ने बताया कि सनातन धर्म मंदिर और महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट के विशेष सहयोग से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वृंदावन से पहुंचे पंडित रामजी महाराज अमृतमई कथा सुनाएंगे। वहां कमल जिंदल, सुशीला गोयल, सुधा जिंदल, सुरेश सिंघल, संजय गोयल, सुरेश अग्रवाल, शिवकुमार मित्तल, महेश मित्तल आदि थे।