फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 47 किलो भारवर्ग में काजल ने उठाया 407.5 किलो वजन

Thu, 10 Aug 2023 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भार उठाती खिलाड़ी। संवाद 
विज्ञापन
काशीपुर। राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में महाराष्ट्र की काजल, हरियाणा की कोमल और रेलवे के पी सुरेश अपने-अपने वर्गों में सर्वाधिक भार उठाकर पहला स्थान पाया।
विज्ञापन


बुधवार को उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज प्रेक्षागृह में उत्तराखंड स्टेट पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से महिला-पुरुष सीनियर राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस दौरान 47 किलो महिला वर्ग में महाराष्ट्र की काजल 407.5 किलो, केरल की अनीशा एम 406 किलो व अशीमोल 400 किलो, 52 किलो भार वर्ग में हरियाणा की कोमल 462.5 किलो, रेलवे की अंजलि 460 किलो व महाराष्ट्र की कामिनी बोस्ते 450 किलो और 59 किलो पुरुष वर्ग में रेलवे के पी सुरेश 665 किलो, महाराष्ट्र के धमेंद्र कुमार रामनारायण यादव 650 किलो व अंडमान निकोबार के कन्नन विजयन 625 किलो भार उठाकर क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, कामाक्षी सिंह आदि ने विजेताओं को सम्मानित किया। वहां फैय्याज अहमद, रेफरी सुरेंद्र कौर, बेबी कौर, जसविंदर कौर जस्सी, संतोष कौर, अमित कुमार, आसिफ रजा, अक्षय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें