फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kailash Mansarovar Yatra: अब टनकपुर से होगी यात्रा की शुरूआत, बोले सीएम धामी- पांच वर्षों में बदलेगी तस्वीर

Fri, 12 May 2023 04:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा (ऊधम सिंह नगर)

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आने वाले पांच वर्षो में खटीमा का नक्शा और कुछ होगा। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ हवाई अड्डे को सेना को सौंप दिया है और पंतनगर हवाई अड्डे का विस्तारीकरण किया गया है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। विकास और जन सेवा से जुड़े मामलों में देेव-देवताओं का आशीर्वाद काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव है। वह हर माह एक दो बार यहां प्रदेश के विकास की समीक्षा करते हैं।

विज्ञापन


सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की उपलब्धियों का अनुकरण देश के अन्य राज्य भी कर रहे है। सीएम धामी ने कहा कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा की शुरूआत अब टनकपुर से होगी। सीएम धामी पंतनगर से लोहियाहेड हैलीपेड पर देर शाम यहां पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें...Guldar Terror:  किसी रेस्क्यू सेंटर में जगह नहीं, पकड़ने के बाद अब विभाग के सामने गुलदार को रखने का संकट
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खटीमा के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि खटीमा पिछले दस वर्ष में क्या था और आने वाले पांच वर्षो में खटीमा का नक्शा और कुछ होगा। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ हवाई अड्डे को सेना को सौंप दिया है और पंतनगर हवाई अड्डे का विस्तारीकरण किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें