फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्तों की जनसंख्या पर रोक लगाने के लिए एबीसी स्थापित करने को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। लावारिस कुत्तों की संख्या पर रोक लगाने के लिए शासन ने नगर निगम में एबीसी (एनीमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर स्थापित करने को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

एबीसी सेंटर स्थापित करने के लिए नगर निगम ने 73 लाख 62 हजार का डीपीआर शासन को भेजा था। लेकिन सरकार ने 63 लाख 75 हजार रुपये स्वीकृत किया है। वित्त वर्ष 2019-20 में केवल 25 लाख 32 हजार रुपया मिलेगा। निर्माण लागत 61 लाख 68 हजार रुपया है। प्राप्ति स्केटर के लिए 1 लाख 33 हजार रुपया है। सचिव ने कहा कि जितनी धनराशी मंजूर की गई है, उतने में ही भवन व परिसर का निर्माण होगा। सचिव ने कहा कि निर्माण आरंभ करने से पहले टेक्निकल स्वीकृति लेनी होगी। निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता की लैब में जांच होगी। भवन नक्शे के आधार पर बनेगा। उसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा। शासन, शहरी विकास विभाग व नगर निगम के बीच सहमति पत्र पर शासनादेश का पालन करना होगा। नगर आयुक्त बंशीधर तिवारी ने बताया कि धनराशि मिलते ही निर्माण आरंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि एबीसी स्थापित होने पर लावारिस कुत्तों की संख्या पर रोक लग सकेगी। एबीसी राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में स्थापित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें