काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में परिवर्तन सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संस्था की संस्थापिका पूनम मंझारिया ने कहा कि सिर्फ नीतियां बनाना पर्याप्त नहीं है, समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब हम उन नीतियों को जमीनी स्तर पर लागू करें। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली और अग्रणी युवतियों को प्रोत्साहित करने के लिए संस्था ने उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और संस्था सदस्य राम गर्ग एवं सरोज ठाकुर के सहयोग से सभी बालिकाओं को उपहार एवं सुंदर पौधे बांटे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राम मल्होत्रा (संरक्षक परिवर्तन), विशिष्ट अतिथि महंत विकासनाथ, विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर ऊषा चौधरी, मुक्ता सिंह, एडवोकेट कामिनी श्रीवास्तव, डॉ. नवप्रीत कौर सहोता, डॉ. सरिता सिंह, संजय राजपूत आदि मौजूद रहे।