रुद्रपुर। जिला सेवायोजन विभाग की ओर से एसबीएस कॉलेज में मंगलवार को रोजगार मेला लगा। मेले में सिडकुल की कंपनी पायनियर पॉलीलेदर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लेसमेंट अधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। कंपनी ने बीए, बीएससी, एमए, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थियों के विभिन्न पदों पर साक्षात्कार लिए। जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल ने बताया कि मेले में कुल 63 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से छह का अंतिम रूप से चयन हुआ। वहां प्राचार्य डॉ. एएन सिंह, डॉ. गरिमा जैसवाल, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो