फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: झनकट-रतनपुर मार्ग खस्ता हाल, ग्रामीण परेशान

Thu, 13 Nov 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
झनकट। झनकट-रतनपुर मार्ग की हालत खस्ताहाल होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनसे होकर रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार सड़क की मरम्मत की मांग की गई, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। खराब सड़क के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और दफ्तर जाने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण सुनील राणा ने बताया कि झनकट–रतनपुर मार्ग की स्थिति खराब है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें