फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: देवरी में दुकान में घुसकर ज्वेलर्स को गोली मारी

Tue, 05 Dec 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। झनकट के देवरी गांव में मंगलवार शाम बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने दुकान में घुसकर एक ज्वेलर्स को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल सराफ को बरेली के भोजीपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


नानकमत्ता निवासी रमेश रस्तोगी की देवरी की शिवा मार्केट में आराधना ज्वेलर्स नाम से दुकान है। मंगलवार शाम वह अपनी दुकान बंद करने की तैयारी में थे। तभी अचानक दो नकाबपोश युवक बाइक से पहुंचे और दुकान में घुसकर उन पर फायरिंग कर दी। ज्वेलर्स की गर्दन पर दो गोली लगीं। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। इसी बीच दोनों नकाबपोश युवक बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने दुकान में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। व्यापारियों ने घायल रमेश को खटीमा नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बरेली के भोजीपुरा अस्पताल लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी वीर सिंह ने कहा कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें