फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ज्वेलर्स पर 23.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Sun, 04 Aug 2024 03:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में एक ज्वेलर्स कमेटी के 23.50 लाख रुपये लेकर भूमिगत हो गया। पीड़ित दो लोगों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप के मछली बाजार रोड पर एक ज्वेलर्स की काफी पुरानी दुकान है। वह कमेटी भी चलाता था। कमेटी में कई लोगों ने रुपये जमा किए थे। बताते हैं कि दो दिन से ज्वेलर्स की दुकान बंद होने के साथ ही उसका नंबर भी बंद है।
विज्ञापन

शनिवार को महिपाल और सुमित ने ज्वेलर्स पर कमेटी में लगाए रुपये ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। महिपाल ने साढ़े पांच लाख और सुमित ने 18 लाख रुपये का गबन का आरोप लगाया है। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि ज्वेलर्स और शिकायतकर्ताओं के बीच लेनदेन का विवाद है। दो लोगों ने ज्वेलर्स पर लाखों रुपये हड़पने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें