खटीमा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ऊधमसिंह नगर में आयोजित जिला स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नगला तराई खटीमा के छात्र जीवन धामी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वह ऊधमसिंह नगर जिले का प्रतिनिधित्व करेगा। छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों और अभिभावकों को दिया। छात्र के राज्य स्तर पर चयनित होने पर प्रधानाध्यापक व अध्यापकों ने शुभकामनाएं दीं।