जमशेदपुर में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय विश्व क्लासिक पावर लिफ्टिंग में काशीपुर की पावर लिफ्टर जसविंदर कौर जस्सी प्रतिभाग करेगी।
काशीपुर निवासी जसविंदर कौर की बड़ी बहन सुरेंद्र कौर ने बताया कि यह स्पर्धा 5 से 10 जनवरी आयोजित हो रही है। जिसमें जसविंदर कौर 63 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा ले रही हैं। जसविंदर की इस उपलब्धि पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, मुकेश मेहरोत्रा, अलका पाल, जितेंद्र सरस्वती, फैयाज अमहद, भूपेंद्र सिंह, संजीव आर्य ने बधाई दी है।