फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गन्ना समिति सितारगंज के अध्यक्ष बने जरनैल सिंह

Sun, 06 Jul 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। सहकारी गन्ना विकास समिति चुनाव में भाजपा के समर्थित प्रत्याशी जरनैल सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए जबकि, हरप्रीत कौर निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गईं। शनिवार को चुनाव अधिकारी तहसीलदार हिमांशु जोशी ने चुनाव प्रक्रिया शुरू की। अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र जरनैल सिंह ने नामांकन किया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर हरप्रीत कौर ने नामांकन किया। जिला सहकारी बैंक को. ऊधमसिंह नगर के डायरेक्टर प्रतिनिधि जगजीत सिंह ढिल्लन और इफ्को नई दिल्ली के डायरेक्टर प्रतिनिधि जागीर कौर भी निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें