काशीपुर। संस्कार भारती की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शनिवार को रामनगर रोड स्थित श्रीराम लीला मैदान सभागार में श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी, कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. यशपाल रावत, राहुल अग्रवाल पैगिया, सुरेंद्र सिंह जीना ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं और संस्कार इकाई ने अतिथियों का स्वागत किया। मातृशक्ति टोली और संगीत विद्या संयोजक भोला दत्त पांडे ने गणेश वंदना कर संस्कार भारती का ध्येय गीत गाया। प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई। इसके लल्ला वर्ग में 26 और कान्हा वर्ग में 50 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
लल्ला वर्ग में हितिका शर्मा, रुद्रांश कपूर, एरिका खरबंदा, कान्हा वर्ग में नव्या पाल, हितांश सिंह, भाव्या नेगी क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। सभी विजेताओं को संस्कार भारती की ओर से प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
डॉ. राघव कुमार झा, डॉ. पुष्पा धामा, अंकिता परिहार निर्णायक रहे। कार्यक्रम के दौरान मारिया असुम्प्टा स्कूल की छात्रा चेतना पपनै, द संस्कार स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इकाई के मंत्री कपिल अग्रवाल ने संचालन किया। वहां योगेश जिंदल, आशीष अग्रवाल, केके अग्रवाल, डॉ. अक्षत चौहान, ज्ञानेंद्र जोशी, पुष्पा रौतेला, नीलिमा पंकज, सूरज प्रभा गुप्ता, सनत पैगिया, असित जैन, पंकज अग्रवाल, अभिषेक पाठक, अमित मित्तल आदि रहे।