खटीमा। मेलाघाट मार्ग पर शनिवार को दोपहर के समय जाम की समस्या रही। कई वाहन जाम में फंसे नजर आए। रेलवे फाटक खुलने और बंद होते समय सबसे अधिक जाम की समस्या रही। लोगों ने बताया कि रेलवे फाटक के पास डिवाइडर की सुविधा न होने के कारण जाम अधिक लग रहा है। इसके अलावा दुकानों के आगे वाहनों को पार्क करने से भी जाम की समस्या हो रही है।