बाजपुर। नगर पालिका सभागार में बुधवार को आयोजित समारोह में चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते की अगुवाई में सभासद और नागरिकों ने नवनिर्वाचित जिला योजना समिति सदस्य जगतजीत सिंह का स्वागत किया। चेयरमैन गित्ते ने कहा कि जगतजीत का निर्विरोध चुना जाना बाजपुर के लिए गर्व की बात है। वहां सभासद राजदीप तिवारी, सुशील वर्मा, सुनील कुमार, मुकुंद शुक्ला, सिंह स्वरूप भारती, आसिफ, आदित्य चानना, मुकेश कुमार, इमरान अली, अनवार हुसैन, शमशेर अली आदि थे। संवाद